• Sun. Feb 22nd, 2026

सर्राफा कारीगर ने पत्नी समेत चार बच्चों की हत्या, जहर देकर हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

ByG-News18

Nov 12, 2024
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

इटावा,। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कोतवाली इलाके के लालपुरा में एक सर्राफा कारीगर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है । कारीगर आत्महत्या की कोशिश करने के लिए रेलवे स्टेशन गए जहां पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
एक साथ चार लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है, बड़ी तादात में इलाके लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।


चार लोगों की सामूहिक हत्या की सूचना मिलने के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पुलिस उपाधीक्षक,अमित कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सामूहिक हत्याकांड की पुष्टि करते हुए आज रात बताया कि सर्राफा कारीगर मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों की जहरीला पदार्थ खिलाकर के हत्या की यह क्योंकि घटनास्थल से खून का कोई निशान बरामद नहीं हुआ है । फॉरेंसिक टीम पूरे मसले को लेकर के जनता से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस के अधिकारी भी घटना के बाबत अन्य लोगों से जानकारियां हासिल कर रहे हैं।


हत्या की शिकार रेखा (42)
बड़ी बेटी भव्या (15), बेटी नन्हो 13,बेटा आदि (11) हुई ।
सर्राफा कारीगर मुकेश वर्मा की ओर से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसको लेकर के पुलिस बारीकी से अवलोकन करने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि मुकेश वर्मा का घर सुबह 9 के आसपास से बंद था । अनुमान ऐसा लगाया जा रहा है कि जहर देकर के परिवार के एक साथ चार सदस्यों को मारने की घटना दिन में किसी वक्त घटित हुई है लेकिन देर शाम जब मुकेश वर्मा इटावा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचे हैं जिसके बाद सामूहिक हत्याकांड की पुष्टि हुई है।
जिन मुकेश वर्मा ने अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की है उनके बड़े भाई रत्नेश वर्मा इटावा में वरिष्ठ एडवोकेट है।


सामूहिक हत्याकांड को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं इलाके में चल रही है कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि मुकेश वर्मा को कारोबार में बड़ा घाटा हुआ है जिसके बाद उन्होंने सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने की घटना की है।
पुलिस ने इटावा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी मुकेश वर्मा से गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!