• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

इटावा के लखनऊ आगरा Expressway विदेशी लड़कियों का एक्सीडेंट दो विदेशी लङकियो समेत तीन ने दम तोड़ा, तीन लोग घायल,कार के उङे परखच्चे

ByG-News18

Oct 13, 2024 #Accidenttrack, #NH

इटावा जनपद के ऊसराहार लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे चैनल नंबर 125 पर शनिवार और रविवार की रात्रि में कार सवार लखनऊ से एक बिल्डर के यहां कार्यक्रम से वापस लौटते दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें रुस की दो सगी बहिनें समेत चालक की मौत हो गयी। वही आफि तीन गंभीर रूप से घायलों को सैफई पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोर्चरी के लिए भेजा।

कार में सवार 6 लोग थे। हादसे में मारने वाले नाच अफगानिस्तान निवासी कैटरीना निवासी रूस की रहने वाली है।तथा चालक संजीव पुत्र राजवीर सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन दिल्ली इन तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे में घायल क्रिस्टिन उम्र 20 बर्ष पुत्री मुस्तफा व अफीफा उम्र 27 बर्ष पुत्री मुस्तफा निवासीगण अफ़गानिस्तान की रहने वाली है राहुल इस पुत्र ईश्वर सिंह निवासी अंबेडकर नगर दिल्ली उम्र 38 वर्ष ये तीनों गंभीर रूप से घायल है‌। यह सभी दिल्ली से लखनऊ ऐशबाग शिवांग बिल्डर के यहां से कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटते दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे का शिकार हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों को ऊसराहार थाना पुलिस ने सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मृतकों के शवो को इटावा मुख्यालय मोर्चरी में रखवाया गया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *