• Sun. Jun 21st, 2026

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ इटावा में वेतन विसंगतियों के लिए किए गए प्रयासों की दी जानकारी

इटावा पशुधन प्रसारअधिकारी संघ इटावा की एक आवश्यक बैठक भेड़ बकरी प्रशिक्षण केंद्र सभागार मे इटावा में सम्पन्न हुयी।जिसमें प्रदेश के पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी सघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह से सभी साथियो की सवर्ग के वेतन विसगतियों के लिये किये जारहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वही जिले की कार्यकारिणी के पुन: चुने जाने पर बधाई व शुभकामनायें दी।


वही प्रदेश में चुनाव को लेकर सेन सिंह पेनल को विजयी बनाये जाने के लिये कहा जिससे सवर्ग को और अधिक ऊचाई तक पहुंचाया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा संवर्ग को अपना परिवार माना जब भी संवर्ग हित में जहां कहीं भी मेरी जरूरत संघ के पदाधिकारी को लगे मैं वहां हमेशा तत्परता से खड़ा मिलूँगा ।आप सभी के प्रयास से यह पेनल सवर्ग केहित के लिये मील का पत्थर सावित होगा।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवि सिंह, प्रदेश उपाध्याय करुणेश उपाध्याय व सेन सिंह पेनल से नीलमणि दिवाकर, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भीं सभी को सम्बोधित कर अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिलवीर सिंह चौहान ने सभी आये हुये अथितियों का स्वागत करते हुये कहा कि सवर्ग हित के लिये जो भीं सभव होगा सभी साथियो का पूर्ण सहयोग किया जायेगा।
कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पदाधिकारियो का भव्य स्वागत किया गया। इसअवसर पर स्वागत करने वालों में करने वालों में पशुधन प्रसार अधिकारी सघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अनिल वीर सिंह चौहान,महामंत्री डॉ.राजेश गोयल,कोषाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सरक्षक बादाम सिंह,राजेशसिंह चौहान,पुष्पेंद्र सिंह,मीनाक्षी मलिक,के. एन. सारस्वत,रविंद्र कुमार,रवि यादव,रवि त्रिपाठी,शैलेन्द्र कुमार,राजेश कुमार यादव ,अवनीश कुमार आदि पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम का सचालन अखिलेश यादव ने किया।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!