• Thu. May 7th, 2026

दुकान में काले कोबरा सर्प के काटने से एक शख्स की मौत

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगमोहनपुर में युवक को काले कोवरा सांप ने डसने से युवक की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम जगमोहनपुर निवासी अनिल कुमार उर्फ बीपी सिंह पाल पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र करीब 29 वर्ष शुक्रवार की सुबह गांव में नगरिया रोड स्थित दुकान को खोलने गया दुकान खोलते ही दुकान में बैठे काले कोबरा सांप ने उसके पैर में काट लिया परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे मिनी पीजीआई सैफई रिफर किया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया वहीं मृतक युवक की पत्नी प्रतीक्षा व उसके तीन वर्षीय एक अबोध बालक अनाथ हो गए हैं।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!