• Thu. May 7th, 2026

सड़क पर भरे कीचड़ से राज्य मंत्री अधिकारी निकलने के लिए हुए मजबूर

मेइटावा संवाद:- महेवा ब्लाँक के मेंहदीपुर गांव में सड़क मार्ग में भरा कीचड़,राज्य मंत्री अधिकारीगण को नाली की मेढ से निकलने मे‌ हुई मुश्किल,ग्रामीण मे रोष।

महेवा ब्लॉक क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में दीवार गिरने से चार मजदूरों की मृत्यु पर शनिवार को उत्तर प्रदेश गन्ना विकास राज्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहुंचे। रामनगर मजदूर मृतक के स्वजनो से मिलने के लिए राज्य मंत्री और अधिकारीगण पैदल चले तो मुख्य सड़क पर कीचड़ भरा हुआ था। राज मंत्री और अधिकारी नाली की मेढ से होकर मृतकों के स्वजनों तक पहुँचने के लिए चलना पङा। आप तस्वीरो मे देख सकते है।अधिकारियों को क्या पता था कि राज्य मंत्री मृतको घर- घर जाएंगे। पहले ही पता होता तो एक दिन के लिए तो सड़क को साफ सफाई करवा दिए होते। गांव की सड़कों की राज्य मंत्री के सामने पोल खुल गयी। स्कूल के छात्र-छात्राएं कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!