• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

कृषि टी ए में चयनित के बाद नौकरी नहीं मिलने से बेरोजगार युवक ने बिषाक्त पदार्थ सेवन, मौत

मृतक राजवीर सिंह की फाइल फोटो

इटावा संवाद: थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला बनी में 35 वर्षीय युवक कृषि टी ए में चयनित के बाद नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर खाया विषाक्त पदार्थ, मौत हो गयी। स्वजनो मे कोहराम मचा।

बकेवर थाना कस्बा के नगला बनी में कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप सी में चयनित के बाद नौकरी नहीं मिलने की वजह से परेशान होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन करने से मुनीम सिंह के एकलोते पुत्र 35 वर्षीय राजवीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। स्वजनो का आरोप है कि 2013 में कृषि तकनीकी सहायक ग्रुप सी पद पर चयनित हुआ था।लेकिन मामला कोर्ट में चला गया।

जिससे बेरोजगार होने की वजह से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया।स्वजन अस्पताल ले गये।जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी।स्वजनो में कोहराम मचा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार करीब10 बजे टकरुपुर घाट यमुना नदी पर अंतिम संस्कार किया गया ।क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *