• Sun. Feb 22nd, 2026

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती धूम धाम से मनाई

इटावा संवाद। बकेवर कस्बा के औरैया रोड अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

बकेवर अंबेडकर पार्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भन्ते धम्म विजय ने पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे के नेतृत्व में सबसे पहले पार्क में लगे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।जिसके बाद महारानी अहिल्याबाई होलकर की 299 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनकी जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर धूमधाम से मनाई गयी। इसके बाद प्रो० डॉ॰ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि नारी शक्ति कितनी महान होती है।वह अपने जीवन में क्या कर सकती है। इसका उदाहरण महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पढ़ने के बाद आपको मिल जाएगा। जीवन में परेशानियां कितनी भी हो उनके कैसे निपटना है।यह हमें महारानी अहिल्याबाई के जीवन से सीखना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित राम पाल,कमलेश कुमार सविता, पूर्व सभासद नवल किशोर पाठक, मो० इकवाल , पूर्व सभासद सन्तोष कुमार पोरवाल, राम बाबू पूर्व प्रधान बृजेश दोहरे नितिन कुमार गौरव,सतेन्द्र नागेन्द्र कुमार,अजीत ,जितेन्द्र सिंह मनीष,अवनीश कुमार सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!