• Thu. May 7th, 2026

जयंती पर प्रतिमा के आसपास अवैध कब्जा एवं गन्दगी के ढेर, लोगों मे भारी आक्रोश

प्रतिमा के आसपास अवैध कब्जा गन्दगी

इटावा संवाद: इटावा के बकेवर नगर पंचायत में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयन्ती पर प्रतिमा के आसपास अवैध कब्जा एवं गंदगी देख बहुजन लोगों में भारी आक्रोश हैं।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती धूमधाम से मनाई जा रही हैं। ऐसे में बकेवर नगर पंचायत के नगला बनी मोहल्ला में प्रतिमा के आसपास अवैध कब्जा कर गंदगी के ढेर लगे हैं।बुद्धिस्ट सोसाइटी के तत्वाधान में बकेवर नगर पंचायत को प्रतिमा के आसपास साफ सफाई कराने की शिकायत दी थी। लेकिन जब रविवार की सुबह बहुजन लोग प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। तो गंदगी देख लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों को फोन किया।वही बहुजन लोगों ने जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय से अंबेडकर पार्क एवं प्रतिमा के आसपास अवैध कब्जा को हटाने की मांग की है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!