• Wed. May 6th, 2026

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतिका सोनम

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप


इटावा संवाद: थाना क्षेत्र में नगला दलप में नव विवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गयी।

नगला दलप की रहने वाली सोनम (26) पत्नी अरुण कुमार का शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतिका की सास शकुन्तला देवी ने बताया कि घर में बहू अकेली थी हम शौच के लिए बाहर निकल गए तथा मेरे पति बकरी चराने के लिए खेतों पर निकल गए। बेटा जागने के बाद घर के बाहर निकल गया। बताया कि जब में वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उसके बाद बेटे को बुलाकर दूसरे घर के सहारे घर के अंदर जाकर देखा तो बहू कमरे में फंसी पर लटकी हुई थी। उसके बाद आनन-फानन में बहू को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर खाट पर लिटा लिया तब तक उसकी मौत हो गई। उसके बाद मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी।

परिजन रोते बिलखते

बताया कि बेटे की शादी 25 दिसम्बर 2023 को गांव लालपुरा थाना भरथना की रहने वाली सोनम पुत्री मान सिंह के साथ हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। इस मामले को लेकर मृतिका के भाई बृजेन्द्र ने बताया कि बहन की शादी करीब तीन माह दस दिन पहले हुई थी। करीब साढ़े चार बजे ससुरालियों ने सूचना दी कि आप जल्द जल्द घर आ जाओ। जब पहुंचा तो बहन का शव खाट पर पडा था। बताया कि हमारी बहन को ससुरालियों ने मिलकर मार दिया है।

जांच करती पुलिस

वही जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार, नायब तहसीलदार के साथ थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!