• Thu. May 7th, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

भरथना कस्बा में डीम व एस एसपी ने अर्ध सैनिक बल पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च

इटावा संवाद: भरथना में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम व एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, पोलिंग बूथो का लिया जायजा।

भरथना प्राथमिक विद्यालय पोलिंग बूथ का निरीक्षण

इटावा डीएम अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रुप से मंगलवार की दोपहर भरथना में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कस्बा में पुलिस बल,अर्ध सैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट भरथना, प्राथमिक विद्यालय पुराना भरथना एवं पिंक बूथ भरथना के पोलिंग बूथो पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,भरथना तहसीलदार राजकुमार सिंह ,भरथना सीओ अतुल प्रधान आदि मौजूद रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!