• Thu. Oct 15th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

घर के बाहर से भैंस खोल ले गए चोर, पशुपालको मे भय का बातावरण

ByG-News18

Mar 18, 2024 #bhais_chori, #Crime
पीडित पशुपालक श्री कृष्ण

इटावा संवाद:थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लाखी अंदावा में घर के बाहर से भैंस खोले गए चोर,पीड़ित ने दो नामजद आरोपितों की शिकायत , पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

लाखी अंदावा थाना बकेवर निवासी श्री कृष्ण की 8 मार्च की रात भैंस घर के बाहर प्रति दिन की भाॅति बांधकर थोड़ी दूरी पर सो रहे थे। सुबह जब 4 बजे आंख खुली तो भैंस ना देखकर इधर-उधर तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर घर के बाहर भैंस चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि भैंस चोरी से करीब ₹65 हजार का नुकसान हुआ है। भैंस के दूध ङेरी पर देकर भरण पोषण परिवार का चल रहा था। भैस चोरी से पशुपालकों में भय का वातावरण बना हुआ है। पशुपालक ने दो नामजद आरोपितो के विरुद्ध पुलिस से भैंस चोरी की तहरीर दी। लेकिन अब तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़ित पशुपालक ने एसएसपी इटावा को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *