• Sun. Feb 22nd, 2026

परामर्श केन्द्र पर एक परिवार के बीच कराया गया समझौता

ByG-News18

Mar 17, 2024 #e-News
परामर्श केंद्र मे पति पत्नी का समझौता

इटावा संजय कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन इटावा में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केन्द्र के क्रम में रविवार को महिला थाना इटावा पर परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी व उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह व महिला आरक्षी गण एवं परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर मोहम्मद मुजीबुर रहमान, राकेश कुमार त्रिपाठी , राहुल तोमर, नमिता तिवारी, श्रीमती ममता यादव , सुशीला राजावत थाने के समस्त कर्मचारी गण परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद रहे । सभी की उपस्थिति मे 15 पत्रावलियों में सुनवाई की गई जिसमें 8 पत्रावललियों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे व 02 पत्रावलियों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे 15 पत्रावलियों मे एक पक्ष उपस्थित है । काउन्सलर/ कमेटी के सदस्यों की मध्यस्थता एवं थाने के अधिकारी /कर्म0चारी गणों के समझाने के चलते 01 परिवार को बिखरने से बचाया गया । 03 पत्रावली बंद की गई । शेष पत्रावलियों में अग्रिम तिथि दी गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों को केन्द्र पर बुलाया गया एवं परिवारिक महत्व के बारे में समझाया गया जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी आपसी मन- मुटाव भुलाकर साथ- साथ रहने को तैयार हो गये और खुशी- खुशी अपने घर चले गये ।
परिवार परामर्श केन्द्र बिखरे हुए परिवारों को बसाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है ।

समझौता होने वाले परिवार का नाम

  1. रुचि दुबे रुचि दुबे पत्नी राजीव दुबे निवासी नवीन मंडी जनता कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा ।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!