• Fri. Oct 16th, 2026

GNEWS18

G-NEWS18

गुड़वारा के निकट साईकिल सवार व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत


बहेड़ी। जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव मुरारपुर निवासी राम दयाल 58 वर्षीय गांव जाम में लगने वाली बाजार से सब्जी खरीदने को घर से साईकिल से जा रहा था वह जैसे ही फोरलेन मार्ग स्थित गांव गुडवारा के निकट कट को पार कर रहा था तभी बरेली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साईकिल सवार सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

रहागीरो की मदद से उसे बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिखा पढ़ी के बाद पीएम को भेज दिया। टक्कर मारने वाला चालक मय वाहन के मौके से भाग जाने में सफल रहा।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *