• Sun. Feb 22nd, 2026

Etawah: मां के अंतिम संस्कार में गया बेटा यमुना नदी में डूबा, पुलिस गोताखोरो की मदद से सर्च ऑपरेशन में लगी

Oplus_131072

इटावा के लवेदी थाना इलाके में स्थित गांव नदगवाॅ निवासी उम्र 40 बर्षीय अनिल बाथम की माँ बैकुंठी का गुरुवार को देहांत हो गया था। शुक्रवार करीब 11:00 बजे मां के शरीर को यमुना नदी पर दाह संस्कार के लिए बेटा यमुना नदी घाट पर अंतिम संस्कार के लिए गया था। यमुना नदी पर दाह संस्कार करने के बाद अनिल बाथम यमुना नदी में हाथ पैर धुलते समय उसका पैर फिसल गया। जब तक वहाँ मौजूद लोगों ने बचाने के लिए कूदे तब तक वह यमुना नदी में डूब गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई मौके पर लवेदी थानाध्यक्ष कपिल चौधरी मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में डूबे अधेड का सर्च अभियान शुरू करवाया गया। अभी तक अधेङ का कोई पता नहीं चला। परिवार में एक अर्थी उठने के बाद माँ का दाह संस्कार के दौरान बेटे को नदी में डूब जाने के बाद परिवार में रो रो कर बुरा हल है। वहीं क्षेत्र में गमगीन मातम का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया की अपनी माँ के अंतिम दाह संस्कार में गए अधेड 40 वर्षीय अनिल बाथम फिसलने से यमुना नदी में डूब गया। जिसका गोताखोरों के मदद से तलाश जारी रही है।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!