• Wed. May 6th, 2026

अधिवक्ता परिषद इकाई बरेली ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित की विचार गोष्ठी

बरेली। अधिवक्ता परिषद बरेली ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी कचहरी परिसर स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता कुमारी कविता सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय को विस्तार से इकाई के अधिवक्ता सदस्यो के मध्य रखा।

जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। अधिवक्ता पूरन लाल प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन और सिद्धांतो पर चलने का संकल्प सभी साथियों के साथ लिया। कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ऐडवोकेट ने गोष्ठी में आए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सह मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया कि गोष्ठी के उपरान्त सभी सदस्यों ने पटेल चौक के पास स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में पहुंच कर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्प और माला अर्पण किया।


कार्यक्रम में वरिष्ट अधिवक्ता एवं जिला संरक्षक राजेश यादव, सुभाष जौहरी, कोषाध्यक्ष सरनाम सिंह, सत्यभान सिंह तोमर, गिरीराज सिंह, के. पी. यादव, अरविंद सिंह गौर
सह मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, रजत अग्रवाल, धारा सिंह, महामंत्री विनोद बाबू कनोजिया, अखिलेश सक्सेना, उन्मुक्त संभव शील, रमेश सिंह, अरविंद सिंह, नत्थू लाल पाल, गौरव सिंह राठौड़, अवधेश शर्मा, नवीन शर्मा, अमित सक्सेना, आंचल सक्सेना, मुनीश सक्सेना, रंजना सागर, गीता कश्यप व संध्या आर्य आदि अधिवक्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!