• Tue. Jun 23rd, 2026

राम के काज में राम भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

बरेली। कार सेवकों के त्याग और बलिदान का परिणाम के फल स्वरुप ही अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। वह भी देश के प्रधान सेवक अर्थात प्रधानमंत्री के द्वारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शनों का निमंत्रण और अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत वितरण कर रहे हैं।

रामदूत सभी से अपील कर रहे हैं कि वह 22 जनवरी को राममय होकर दीपावली भी मनाए। पीलीभीत बायपास रोड स्थित चंद्रलोक अस्पताल के आसपास की कॉलोनी में घर-घर जाकर राम भक्तों ने पूजित अक्षत और राम मंदिर का चित्र वितरण किया।


इस अभियान में डॉ हिमांशु अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, सत्येंद्र पटेल, सुधांशु मिश्रा के साथ जनसंपर्क किया। इसी क्रम में माधव नगर सौदागरान बस्ती में प्रभात फेरी निकालकर प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए राम भक्तों की टोली ने अक्षत वितरण किया। इस अभियान में विकास मेहरोत्रा, लवली कपूर, मुनीश, महेश सेठ व नकुल मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल रहे।

By G-News18

G-NEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!